Business News

एनटीटी कॉम ने जर्मनी में शुरू किया म्‍यूनिख 2 डेटा सेंटर

Business Wire India

एनटीटी (टोक्‍यो :9432) समूह के अंतर्गत आईसीटी समाधानों और अंतरराष्‍ट्रीय संचार कारोबार की इकाई एनटीटी कम्‍युनिकेशंस कॉरपोरेशन (एनटीटी कॉम) ने अपने “जर्मनी म्‍यूनिख 2 डेटा सेंटर” (म्‍यूनिख 2) को तत्‍काल प्रभाव से खोलने की आज घोषणा की। यह डेटा सेंटर जर्मनी में म्‍यूनिख के उपनगर अंटरसेलिहेएम (Unterschleißheim) में खोला गया है, जो सिटी सेंटर से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस केंद्र का प्रबंधन एनटीटी कॉम की एक कंपनी ई-शेल्‍टर के प्रबंधन में खोला गया है, जो यूरोप की अग्रणी डेटा-सेंटर परिचालक और सेवा प्रदाता है। 
 
दो मंजिले म्‍यूनिख2 में शुरूआत में 2,800 वर्ग मीटर जगह उपलब्‍ध कराई गई है, जो 1,100 रैक्‍स के समतुल्‍य है, जिसे 5,600 वर्ग मीटर तक बढ़ाए जाने की उम्‍मीद है। इस केंद्र का परिचालन एनटीटी कॉम के नेक्‍ससेंटरब्रांड के अंतर्गत किया जा रहा है, जिनमें दुनिया भर में 140 से ज्यादा केंद्रों में 24/7 डेटा-सेवाओं का परिचालन शामिल हैं।
 
क्लाउड का घर” (होम टु क्लाउड) के तौर पर जाना जाने वाले ई-शेल्टर के म्यूनिख में दूसरे डेटा सेंटर के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह में ग्राहक, साझेदार, मीडिया और नागरिक नेताओं ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई। इस समारोह में अंटरसेलिहेएम (Unterschleißheim), क्रिस्टोफबॉक के मेयर ने स्वागत भाषण दिया।
 
म्यूनिख 2 ई-शेल्टर के विकास का नवीनतम उदाहरण है, इससे पहले अप्रैल के मध्य में फ्रैंकफर्ट में बहुप्रतीक्षित ई-शेल्टर नवोन्मेषी लैब को शुरू किया गया था। ई-शेल्टर द्वारा इस साल यूरोप में अन्य डेटा सेंटर्स खोले जाने की उम्मीद है।
 
उच्च विश्वसनीय और ऊर्जा-बचत कार्य
उच्च विश्वसनीय और ऊर्जा-बचत कार्यप्रणाली म्यूनिख 2 वैश्विक स्तर पर 300 से अधिक एकीकृत मानकों के आधार डेटा-सेंटर सेवाएं मुहैया कराता है, जिसे नेक्ससेंटर™  के केंद्रों में उपकरणों और परिचालनों के लिए क्रियान्वित किया गया है। इस केंद्र में उच्च स्तर पर उपलब्धता तथा ऊर्जा-बचत सुनिश्चित करने के लिए उद्योग के शीर्ष मानकों को अपनाया गया है। ई-शेल्टर की डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे वह पर्यावरणीय बदलावों और भविष्य में विस्तार के लिए अनुकूल हो सके। वातानुकूलन के लिए अनावश्यक विद्युत उपकरण और बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित कर एक स्थिर और सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिया गया है। उन्नत सुरक्षा और दूरसंचार उपकरण वित्तीय संस्थानों जैसे अति विश्वसनीयता की आवश्यकता वाले उद्यमों को संतुष्टिप्रदान करते हैं। म्यूनिख 2 उत्कृष्ट ऊर्जा-बचत करने में सक्षम है, क्योंकि इसमें दक्ष कूलिंग के नवीनतम प्रौद्योगिक और ठंडे-पानी के प्रवाह और मात्रा को स्वचालित तरीके से नियंत्रित करने, वर्ष भर ठंडे भूमिगत जल की उपलब्धता के साथ ही साथ बिजली का स्वचालित उपयोग की सुविधा है, जिसकी अवधारण मूल ई-शेल्टर कार्यक्रम के तहत की गई है। 
 
परिचालन प्रबंधन और सुरक्षा के सख्त मानक
म्यूनिख 2 मानकीकृत परिचालन प्रक्रियाओं और बहु-स्तरीय सुरक्षा के आधार पर सुदृढ़ संरक्षण वाला ग्राहक सिस्टम प्रदान करता है। बाहरी सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि आंतरिक कर्मचारी द्वारा मुख्य बुनियादी ढांचे की 24/7 ‍निगरानी सहित समग्र जोखिम प्रबंधन किया जाता है और दो कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा प्रक्रियाओं की दोहरी जांच की जाती है। ग्राहक नियंत्रित पहुंच के साथ बहु-स्तरीय संपर्क रहित आईसी कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन के द्वारा सर्वर कक्ष आदि में प्रवेश के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों का अनुरोध कर सकते हैं। संयंत्र में अनधिकृत प्रवेश निषिद्ध है और इसकी निगरानी अंदर और बाहर लगे कैमरे, इमारत में हर तरफ लगे सेंसर से की जाती है और कारों के प्रवेश के लिए संयंत्र से जुड़ी सड़क पर अवरोधक लगाए गए हैं।
 
उच्च गुणवत्ता वाला नेटवर्क वातावरण
म्यूनिख 2 अलग-अलग पाथ का उपयोग करने वाले 10 से अधिक प्रदाताओं को सर्किट प्रदान करता है। इसके साथ ही, सभी सर्किट को दूरसंचार प्रदाता इंटरकनेक्शन, सर्वर कक्ष और नेटवर्क रैक्स के लिए मीट-मी-रूम में डुप्लिकेट किया गया है। ग्राहकअधिकतम 10 जीबीपीएस इंटरनेट सर्किट और कैरियर-न्यूट्रल विविध नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं और साथ ही साथ एनटीटी कॉम डेटा केंद्रों और क्लाउड सेवाओं के बीच दुनिया भर में सुगम आईसीटी वातावरण का निर्माण किया गया है।
 
पृष्ठभूमि
यूरोप में एनटीटी कॉम ऑस्ट्रिया, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, स्विटजरलैंड और यूके (देखें परिशिष्टAppendix 1) में डेटा केंद्र की सेवाएं मुहैया कराती है। जर्मनी में एनटीटी कॉम ने देश के व्यस्त डेटा-सेंटर बाजार में वित्तीय, सॉफ्टवेयर, वाहन, बिजली और प्रकाशन कंपनियों को सेवाएं देने के लिए सक्रियता से विस्तार किया है।
 
म्यूनिख 2 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया देखें परिशिष्ट 2 (Appendix 2)।

एनटीटी कम्युनिकेशंस कॉरपोरेशन के बारे में
एनटीटी कम्युनिकेशंस उद्यमों के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए सलाह, स्थापत्य, ढांचा, सुरक्षा और क्लाउड सेवाएं मुहैया कराती है। ये सेवाएं कंपनी के दुनिया भर में फैले बुनियादी ढांचे पर आधारित होती हैं जिनमें प्रमुख वैश्विक टियर—1 आईपी नेटवर्क, 196 देशों/क्षेत्रों तक पहुंचने वाला आर्कस्टार यूनिवर्सल वनवीपीएन नेटवर्क और दुनिया भर में 140 सुरक्षित डेटा सेंटर्स शामिल हैं।
एनटीटी कम्युनिकेशंस सॉल्यूशंस दुनियाभर में एनटीटी समूह की कंपनियों, जिनमें डाइमेंशन डेटा, एनटीटी डोकोमो और एनटीटी डेटा शामिल हैं, के वैश्विक संसाधनों का प्रयोग करती है।
www.ntt.com Twitter@NTT Com Facebook@NTT Com LinkedIn@NTT Com

ई-शेल्टर के बारे में
ई-शेल्टर यूरोप की अग्रणी डेटा सेंटर परिचालकों में से एक है, जो आवासीय और आईटी एवं नेटवर्क सिस्टम्स की कनेक्टिविटी के लिए उच्च सुराक्षित वातावरण प्रदान करता है। डीएसीएच क्षेत्र के सभी प्रमुख शहरी बाजारों में मौजूद ई-शेल्टर के पास 300 मेगावाट बिजली क्षमता और 90,000 वर्ग मीटर का डेटा सेंटर जगह है, जिससे व व्यापक स्तर डेटा सेंटर समाधानों की आपूर्ति करने में सक्षम है। एनटीटी कम्युनिकेशंस समूह के सदस्य के तौर पर ई-शेल्टर 140 डेटा सेंटरों को वैश्विक नेटवर्क की पहुंच उपलब्ध कराती है। ई-शेल्टर के ग्राहकों में वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियां, दूरसंचार ऑपरेटर्स, आईटी सेवा एवं आउटसोर्सिंग प्रदाताओं के साथ ही क्लाउड सेवा प्रदाता शामिल हैं।

ई-शेल्टर इसके अलावा, आर्काडिन, डाइमेंशनडेटा, इंटैलिजेंस, एनटीटी कम्युनिकेशंस